बकरीद के दिन साठ वर्षीय व्यक्ति ने दे दी खुद की कुर्बानी
बकरीद के मौके पर यूपी के देवरिया जिले से एक अलग ही मामला सामने आया है।
यहां 60 वर्षीय ईश मोहम्मद ने गला रेत अपनी ही दे दी कुर्बानी।
सुसाइड नोट में लिखा- इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पोसकर कुर्बानी करता है।
बकरा भी जीव है, कुर्बानी करना चाहिए।
मेरी मिट्टी का कष्ट घबराकर मत करना।
किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है।
मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम से कर रहा हूं।