क्रिकेटर रिंकू सिंह व एसपी सांसद प्रिया सरोज की शादी तय
उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों एक खास खबर सुर्खियों में है।
बता दें, समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के रिश्ते को अब आधिकारिक रूप मिलने जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में आयोजित होगी।
शादी इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के एक नामी होटल में होने वाली है।
इस भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।