इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई..!
1. यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजकर 5 मिनट (भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 6 बजकर 35 मिनट) पर एक यहूदी म्यूजियम के बाहर हुई।
2. अपराधी ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर दोनों को नजदीक से गोली मारी है।
3. मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
घटना के वक्त दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे। इजराइली दूतावास ने प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे।
Read more about: यूपी में पंचायत चुनाव जनवरी में हो सकते हैं