Today's update

मुंबई व‌ सीमावर्ती इलाकों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

मुंबई व‌ सीमावर्ती इलाकों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

आईएमडी ने दिया भारी बारिश का अलर्ट, सड़कें होंगी लबालब!

मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और ठाणे में रेड अलर्ट, बारिश से स्थिति बदतर, IMD ने दी चेतावनी

मुंबई में बारिश से बुरा हाल है. पूरे शहर का ही नहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश कहर बरपा रही है। कईं शहरों के लिए रेड अलर्ट तो कई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मुंबई में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक्स पर जलभराव की वजह से लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों, खासकर दक्षिणी हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है।

आईएमडी ने सोमवार सुबह अपनी रिपोर्ट में बताया कि शहर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया कि आज 41 किलोमीटर की रफ्तार से बारिश हो सकती है। ठाणे और पालघर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और नवी मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

आईएमडी मुंबई ने एक्स पर सुबह बताया, ‘अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। रविवार रात को भारी बारिश के बाद मुंबई में जलभराव हो गया। आज सुबह भी शहर में भारी बारिश हुई। इस सप्ताह और अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

thekhabarexpress08

Recent Posts

बकरीद के दिन साठ वर्षीय व्यक्ति ने दे दी खुद की कुर्बानी

बकरीद के दिन साठ वर्षीय व्यक्ति ने दे दी खुद की कुर्बानी बकरीद के मौके…

16 minutes ago

तेंदुए की चहलकदमी से परेशान हुए ग्रामीण

तेंदुए की चहलकदमी से परेशान हुए ग्रामीण धौरहरा खीरी के केशवापुर गांव के पास पेड़…

26 minutes ago

मथुरा के गोवर्धन में मुस्लिम बस्ती के समीप मिले अवशेष

मथुरा के गोवर्धन में मुस्लिम बस्ती के समीप मिले अवशेष गौ रक्षक दल ने गोवंश…

1 hour ago

बिहार के प्रसिद्ध यूट्यूबर मनीष कश्यप ने छोड़ा बीजेपी का दामन

बिहार के प्रसिद्ध यूट्यूबर मनीष कश्यप ने छोड़ा बीजेपी का दामन मनीष ने कहा -…

1 hour ago

क्रिकेटर रिंकू सिंह व सांसद प्रिया सरोज की आज है सगाई

क्रिकेटर रिंकू सिंह व सांसद प्रिया सरोज की आज है सगाई लखनऊ टीम इंडिया के…

1 hour ago

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को मारी गोली

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को मारी गोली कोलंबिया। रैली के दौरान राष्ट्रपति पद…

2 hours ago