Today's update

UP में ई रिक्शा, ओला-उबर चलाने वालों के लिए नए नियम

UP में ई रिक्शा, ओला-उबर चलाने वालों के लिए नए नियम

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया नियम लागू किया है| अब सभी ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी और कैब ड्राइवरों को अपनी गाड़ी में अपना नाम और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना होगा| नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी| उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी और ओला-उबर जैसी कैब सेवाओं पर बड़ा नियम लागू कर दिया है|

 

सभी ड्राइवर लिखेंगे अपना नाम व मोबाइल नंबर

अब हर ड्राइवर को अपनी गाड़ी में स्पष्ट रूप से अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा| जब तक यह जानकारी गाड़ी में नहीं लिखी होगी, ड्राइवर को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी| यह कदम खासकर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है| सरकार के फैसले पर राज्य महिला आयोग ने खुशी जाहिर की है| आयोग महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसे बड़ा कदम मान रही है|

 

सख्ती से होगा नियम लागू

राज्य महिला आयोग ने इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर सख्ती से नियम लागू करने की मांग की थी| जिसके बाद सरकार ने सभी जिलों में यह नियम लागू कर दिया है| सरकारी की मंशा है कि इससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी| वहीं सरकार का ये फैसला महिला सुरक्षा से जोड़ कर देखा जा रहा है।

thekhabarexpress08

Recent Posts

राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म के बाद नौ साल की मासूम बच्ची की हत्या

राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म के बाद नौ साल की मासूम बच्ची की हत्या राजधानी में…

48 minutes ago

देश छोड़ने को मजूबर हुए टी 20 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी

देश छोड़ने को मजूबर हुए टी 20 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी इस क्रिकेट बोर्ड…

54 minutes ago

नाबालिग मौसी और भांजी के साथ दो युवकों ने किया रेप

नाबालिग मौसी और भांजी के साथ दो युवकों ने किया रेप   जनपद मुजफ्फरनगर की…

1 hour ago

बकरीद के दिन साठ वर्षीय व्यक्ति ने दे दी खुद की कुर्बानी

बकरीद के दिन साठ वर्षीय व्यक्ति ने दे दी खुद की कुर्बानी बकरीद के मौके…

1 hour ago

तेंदुए की चहलकदमी से परेशान हुए ग्रामीण

तेंदुए की चहलकदमी से परेशान हुए ग्रामीण धौरहरा खीरी के केशवापुर गांव के पास पेड़…

2 hours ago

मथुरा के गोवर्धन में मुस्लिम बस्ती के समीप मिले अवशेष

मथुरा के गोवर्धन में मुस्लिम बस्ती के समीप मिले अवशेष गौ रक्षक दल ने गोवंश…

2 hours ago